हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    MSG Maha Rahmokaram Month: ”देखों ईश्वर ने कैसा सुंदर नौजवान ढूंढकर हमें दिया है, सारे हिन्दुस्तान में ढूंढे भी नहीं मिलेगा’’

    MSG Maha Rahmokaram Month
    Param Pita Shah Satnam Ji

    Param Pita Shah Satnam Ji: पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज एक दिन शाह मस्ताना शाह सतनाम जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सरसा के मुख्य द्वार के सामने खड़े सेवादारों को सेवा कार्यों के बारे में समझा रहे थे। इस दौरान पूजनीय बेपरवाह जी ने सच्चे सतगुरु पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज (गुरगद्दी की बख्शीश से पहले) को डेरा के लिए कुछ सामान लेकर आने के लिए सरसा शहर भेजा। आपजी पैदल ही शहर की तरफ चल दिए। पूजनीय बेपरवाह जी ने आपजी की तरफ इशारा करते हुए सेवादारों को वचन फरमाए कि ‘‘देखो भाई- क्या सुंदर बॉडी है। इतना गुणवान, लंबा और सुंदर नौजवान सारे हिन्दुस्तान में ढूंढे भी नहीं मिलेगा।’’ देखों ईश्वर ने कैसा सुंदर नौजवान ढूंढकर हमें दिया है। MSG Maha Rahmokaram Month
    स्त्रोत: सच्चे रूहानी रहबर, भाग-2