हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Dussehra 2023: ‘जल गया रावण’ दिया अच्छाई पर चलने का संदेश

    Sri Ganganagar News
    'जल गया रावण' पर दिया अच्छाई पर चलने का संदेश

    Dussehra 2023: श्रीगंगानगर विजयदशमी का पर्व श्रीगंगानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विजयदशमी रावण जल तो गया पर हर वर्ष की भांति आमजन को बुराई का रास्ता छोड़कर अच्छाई इंसानियत के रास्ते पर चलने की सीख दे गया। बता गया पराई स्त्री गमन पर मिलने वाली सजा की सीख। पर्व के मध्य नजर रामलीला मैदान व एसएसबी रोड पर स्थित मैदान पर रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले फूंके गए। Sri Ganganagar News

    आचार संहिता के चलते अतिथियों की भरमार नजर नहीं आई

    रावण व उसके परिवार के पुतलों का दहन देखने के लिए दोनों स्थानों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस द्वारा लोगों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। आचार संहिता के चलते हालांकि अतिथियों की भरमार नजर नहीं आई लेकिन ट्रस्ट के सदस्य दोनों स्थानों पर उपस्थित रहे। Sri Ganganagar News

    विजयदशमी के दिन सुबह से ही रामलीला मैदान में खड़े पुतलों के साथ अपने बच्चों की सेल्फी करवाने के लिए लोग दिन भर दोनों मैदान पर आते रहे। भगवान राम की सवारी महावीर दल मंदिर से रवाना हुई जो एसएसबी रोड पर शोभायात्रा के रूप में मैं पहुंची। रामलीला मैदान के लिए भगवान राम की सवारी विजय सिनेमा से शुरू होकर बीरबल चौक होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंची दोनों स्थानों पर राम की सेवा का रावण की सेवा के साथ युद्ध हुआ जिसमें राम की सेवा ने लंका दहन कर दिया।

    इसके बाद हुई लड़ाई में रावण व उसके परिवार के सदस्य कुंभकरण व मेघनाथ मारे गए। इसके बाद दोनों स्थानों पर रावण व उसके परिवार के पुतलों का दहन किया गया। रामलीला मैदान पर चंद्रकला ट्रस्ट के सदस्यों अशोक चांडक व सभापति करूणा चांडक द्वारा भगवान राम का तिलक किया गया। इस अवसर पर विशाल भजन गायन भी कलाकारों द्वारा किया गया। एसएसबी रोड पर अतिथियों ने भगवान राम के तिलक किया। विजयदशमी पर्व पर शामिल होने आए लोगों ने बाहर लगी दुकानों पर जमकर खरीददारी की। Sri Ganganagar News

    यह भी पढ़ें:– Class-6th, 9th admission process: देश के 5 सैनिक स्कूलों में दाखिले का अंतिम अवसर आज,जल्दी करें आवेद…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here