हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    सीरिया के तट पर प्रवासी जहाज के डूबने की घटना में मृतकों का आंकड़ा 100 हुआ

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    काहिरा (एजेंसी)। सीरिया में टार्टस प्रांत के तट पर एक प्रवासी जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 100 हो गयी है। सीरियाई बंदरगाह प्राधिकरण के प्रमुख समीर कब्रासली ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने कब्रासली के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि आपातकालीन सेवाओं को टार्टस तट के पास जहाज के मलबे से 100 शव बरामद हो चुके हैं।

    कैसे हुआ हादसा

    कब्रासली ने कहा कि लेबनानी अधिकारियों ने प्रवासियों के साथ लापता हुए जहाज के बारे में दमिश्क को चेतावनी नहीं दी थी और दुर्घटना होने के बाद ही सीरियाई अधिकारियों से संपर्क किया था।यह जहाज पिछले हफ्ते लेबनान से साइप्रस के लिए रवाना हुआ था, जिसमें सीरियाई, लेबनानी और फिलिस्तीनी नागरिकों के साथ-साथ अज्ञात नागरिकता वाले लोग भी शामिल थे। एक जीवित बचाए गए व्यक्ति के अनुसार जहाज में लगभग 150 यात्री सवार थे। लेबनान की सेना ने कहा कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जो इस परिवहन का आयोजक था और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। राहत अभियान 22 सितंबर को शुरू हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here