हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बागेश्वर में ...

    बागेश्वर में प्रवासियों की कार खाई में गिरी, चार घायल

    Accident

    नैनीताल। दिल्ली से उत्तराखण्ड के बागेश्वर आ रहे प्रवासियों की कार बुधवार तड़के क्वारब के नजदीक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार कार संख्या एचआर 12 वाई 0181 मंगलवार को कुछ प्रवासियों को लेकर दिल्ली से बागेश्वर आ रही थी। इसमें चार लोग सवार थे और लाॅकडाउन के कारण ये लोग दिल्ली में फंसे हुए थे। कार हरियाणा निवासी विनोद कुमार चला रहा था। इसके अतिरिक्त कार में बागेश्वर के मूल निवासी गिरीश चंद्र जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी नदीगांव, भुवन चंद्र पाठक पुत्र शिवदत्त पाठक, मजियाखेत तथा गीता पाठक पुत्री भुवन चंद्र पाठक सवार थे।

    कार जैसे ही अल्मोड़ा के क्वारब के पास पहुंची अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अन्य वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

    यह भी पढ़े – बिना योजना के लॉकडाउन से देश को हुआ नुकसान: कांग्रेस

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।