हमसे जुड़े

Follow us

34.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ मिर्चपुर विवा...

    मिर्चपुर विवाद: तनाव बरकार, पुलिस तैनात, 4 गिरफ्तार

    Mirchpur controversy: Tension prevails, police deployed, 4 arrested
    • सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

    नारनौंद (सच कहूँ न्यूज)। मिर्चपुर में एक बार फिर विवाद हो गया है। वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले युवक तेजभान से मारपीट का आरोप दूसरे पक्ष के लोगों पर है। स्थिति तनावपूर्ण है और पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है। झगड़े के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस ने 24 घंटे में मारपीट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद चारों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

    • वहीं बुधवार को गांव में तैनात पुलिस बल को अब नारनौंद थाने में शिफ्ट किया गया है।
    • क्योंकि पकड़े गए चारों आरोपी इसी थाने में रखे गए हैं।
    • बतां दें कि मिर्चपुर में झगड़ा मंगलवार रात को हुआ।
    • कोथ कलां रोड पर वाल्मीकि बस्ती के तेजभान के साथ मारपीट की गई।

    मारपीट को लेकर पुलिस ने गांव के सतीश, विक्रम व तुन्नी उर्फ सुनील सहित तीन अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मारपीट के अलावा आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट की धारा भी लगाई गई। घायल तेजभान को हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की चार गाड़ियों व राइडरों द्वारा पूरे दिन पेट्रोलिंग की गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नारनौंद के नायब तहसीलदार श्रीभगवान को नियुक्त किया गया है। पुलिस के अधिकारी पूरे दिन गांव में मौजूद रहे।

    • 9 साल बाद हालात फिर असामान्य

    मिर्चपुर में अप्रैल 2010 में दो पक्षों के लोगों में विवाद हुआ था। विवाद में आगजनी और मारपीट की घटनाएं हुई। आगजनी में तारा चंद वाल्मीकि और उनकी दिव्यांग बेटी सुमन की जलने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सौ से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की। रोहिणी की स्पेशल कोर्ट और हाईकोर्ट से 33 लोगों को सजा हो चुकी है। जिनमें 12 को उम्रकैद की सजा हुई है। अन्य आरोपियों को 5-5 और 2-2 साल की कैद हुई है। अब नये विवाद के बाद गांव में फिर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।