हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डायरी संचालक ...

    डायरी संचालक पर बदमाशों ने किया हमला, दुकान में की तोड़-फोड़, पुलिस को दी शिकायत

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। शहर के महम गेट पर कुछ बदमाशों ने रखेजा डायरी पर जमकर तोडफोड़ की। लाठी डंडों से बदमाशों ने दुकानदारों को भी घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सुबह हमलावरों ने पुलिस के सामने ही तोड़ फोड़ की। घटना की शुरूआत रात के समय हुई जब कुछ बदमाशों ने रखेजा डायरी पर पहले रोटी मांगी। रोटी देने में थोड़ी देरी हुई तो उन लोगों ने पास दुकान में खड़ी एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने रात को भी दुकान के मालिक रमेश व उनके बेटे हिमांशु पर हमला कर दिया।

    -सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

    मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सोमवार सुबह-सवेरे फिर से रखेजा डायरी के संचालक ने दुकान खोली तो 20 से 25 लड़के आए और उन्होंने दुकान पर हमला कर दिया। हालांकि उस समय पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस भी असहाय वहां खड़ी रही। दुकान के मालिक रमेश व हिमांशु ने पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि लगातार अब हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में यह घटना घटित हुई है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ। वहीं घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी विजय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।