हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    आत्मरक्षा के लिए मिसाइल परीक्षण सही कदमः उत्तर कोरिया

    North Korea

    प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइल परीक्षण को सही ठहराया है और कहा कि आत्मरक्षा के लिए मिसाइल परीक्षण करने का उसका फैसला सही है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव री के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, “नए प्रकार की सामरिक निर्देशित मिसाइलों का हालिया परीक्षण आत्मरक्षा के लिए एक संप्रभु राज्य का पूर्ण अधिकार है। यह एक प्रक्रिया थी, जिसे राष्ट्रीय रक्षा नीति के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किया गया था। हमारी पार्टी तथा सरकार देश की रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया।” उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य खतरे से खुद का बचाना है, जो “खतरनाक युद्ध अभ्यास और उन्नत हथियार पेश कर रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने गुरुवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था।

    उ. कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर संरा सुरक्षा परिषद चर्चा कराना चाहते हैं। पश्चिमी देश कई पश्चिमी देश उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के मुद्दे पर 30 मार्च को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा करवाना चाहते हैं। संरा सुरक्षा परिषद के सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा, “कई पश्चिमी देशों ने उत्तर कोरिया द्वारा किये गये मिसाइल परीक्षण के मुद्दे पर चर्चा कराने का अनुरोध किया है।” सूत्र ने बताया कि अनुरोध यूरोपीय संघ के सभी देशों की ओर से संरा सुरक्षा परिषद के सदस्य देश फ्रांस द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने गुरुवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।