हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी लापता महिला औ...

    लापता महिला और उसकी बच्ची को परिवार से मिलाया

    Reunited with Family Sachkahoon

    फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया)। फरीदाबाद में एक परिवार को दीपावली के दिन असली खुशी मिली। दरअसल एक मूकबधिर महिला अपनी 2 साल की बच्ची के साथ लगभग महीनेभर पहले लापता हो गई थी। हालांकि बीते बृहस्पतिवार को स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने लापता युवती को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। इससे उस परिवार की दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई।

    जानकारी के अनुसार लापता हुई महिला कल्याणपुरी इलाके की रहने वाली है। करीब एक महीने पहले वे अपनी 2 साल की बच्ची के साथ अचानक गायब हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी का मामला एसजीएम नगर थाने में दर्ज था। इस मामले में फरीदाबाद स्टेट क्राइम की टीम ने ठीक दीपावली के दिन कामयाबी हासिल की। स्टेट क्राइम की टीम ने लापता महिला के फैमिली को खोज कर पूरे परिवार की खुशियों को दो गुना कर दिया।

    एएसआई अमर सिंह ने बताया कि फरीदाबाद के अर्थ सेवियर आश्रम से उन्हें एक मां-बेटी के लापता होने की सूचना मिली थी। इन लोगों को गुडगांव पुलिस ने आश्रम में रखवाया था। गुरुग्राम पुलिस को यह मां-बेटी लगभग एक महीने पहले लावारिस हालत में मिली थी। इस महिला के फैमिली की तलाश में स्टेट क्राइम की टीम ने मां-बेटी की वीडियो सोशल मीडिया पर भेज कर दोनों की पहचान करने और सूचना देने की अपील की थी। इसके बाद बीते बृहस्पतिवार को उनके पास फरीदाबाद के कल्यानपुरी के रहने वाले एक युवक का फोन आया। उसने बताया कि वीडियो में दिख रही युवती उनके पड़ोस की रहने वाली है। इस महिला को वह पहचानता है। इसके बाद अमर सिंह अपनी टीम के साथ उस युवक की मदद से पीड़ित परिवार के पास पहुंचे।

    इस दौरान उनसे महिला के बारे में पूछताछ की, जिसके बाद महिला के परिवार वालों ने उसे और उसकी बेटी की वीडियो देखकर पहचान लिया। इसके बाद स्टेट क्राइम की टीम उन्हें आश्रम ले गई। इसी आश्रम में महिला और बच्ची मौजूद थे। इसके बाद उन्हें उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया। बता दें कि महिला सुनने के अलावा कुछ भी नहीं बोल पाती थी, लेकिन उसके आंखों से निकल रहे आंसुओं ने सब कुछ बयां कर दिया। महिला के साथ अपनी बच्ची को पाकर ना सिर्फ उसके परिवार वाले भावुक हुए बल्कि वहां मौजूद पुलिसवालों के आखों से आंसू छलक पड़े।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।