हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिखर शिक्षा स...

    शिखर शिक्षा सदन व मॉर्डन इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

    Miranpur News
    शिखर शिक्षा सदन व मॉर्डन इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

    मीरापुर (सच कहूं न्यूज़/कोमल प्रजापति)। शिखर शिक्षा सदन (Shikhar Shiksha Sadan) में मिशन शक्ति कार्यक्रम में मिशन शक्ति दौड़ तथा विभिन्न खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन मीरापुर थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी संभलहेड़ा रामखिलाड़ी शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो – खो और दौड़ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन सब खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। Miranpur News

    महिला कांस्टेबल रेणु सिंह एवं एकता ने छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यालय की समस्त छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में उदाहरण देकर समझाया। सुरक्षा से संबंधित विभिन्न टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया जिस पर छात्राएँ किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि पुलिस प्रशासन छात्राओं एवं महिलाओं के साथ हमेशा खड़ा है। फोन कॉल आते ही 5 मिनट के अंदर उनके पास पुलिस सुरक्षा पहुँचने का आश्वासन दिया गया। प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने अपने विद्यालय में एक शिकायत पेटी लगवाने को कहा जिसमें छात्राएँ अपनी शिकायत डाल सकती हैं। Miranpur News

    विद्यालय निदेशक राजेश शर्मा ने छात्राओं से ये सभी जानकारी अपने आस पास रहने वाली महिलाओं को भी समझाने के लिए कहा। विद्यालय चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने थाना प्रभारी और उनकी टीम का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बहुत आभार व्यक्त किया। उधर रामराज थाना क्षेत्र के मॉडर्न इंटर कॉलेज की छात्राओं को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को जागरूक किया।

    महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरूवार को मॉडर्न इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। रामराज थाना प्रभारी सीता सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। कार्यक्रम में मॉडर्न इंटर कालेज की शिक्षिकाओं व महिला पुलिस कर्मचारियों का सहयोग रहा। Miranpur News

    यह भी पढ़ें:– डीएसपी ने फोर्स को कराया दंगा नियंत्रण अभ्यास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here