हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब फरिश्ता बने &...

    फरिश्ता बने ‘आप’ विधायक, हादसे के शिकार लोगों को अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

    MLA-Narinderpal-Singh-Sawna
    फरिश्ता बने 'आप' विधायक

    फाजिल्का रजनीश रवि। आप विधायक नरिंदरपाल सिंह सावना (MLA Narinderpal Singh Sawna) की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। यह चर्चा उनके मानवीय कार्यों के कारण हो रही है। दरअसल, उन्होंने हादसे (Road Accident) का शिकार हुई दो महिलाओं और एक बच्चे को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया और खुद उनका इलाज कराया। उधर, हादसे में घायल एक महिला को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। दूसरी महिला और बच्चे का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम विधायक लढुका से फाजिल्का आ रहे थे। फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर गांव बाधा के पास महिलाओं की दो स्कूटी आपस में टकरा गयी। एक महिला अपने बच्चे को लेकर फाजिल्का की ओर आ रही थी। उनकी एक्टिवा दूसरी स्कूटी से टकरा गई।

    महिला और बच्चा दोनों घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। यह देख विधायक ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और कर्मचारियों की मदद से महिलाओं और बच्चों को संभाला। इसके बाद विधायक तीनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां विधायक ने खुद उनके साथ खड़े होकर इलाज कराया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी महिला और बच्चा खतरे से बाहर हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here