हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home सरसा विधायक ने शुर...

    विधायक ने शुरू कराया शहर के डिवाइडर का निर्माण कार्य

    Sirsa News
    विधायक ने शुरू कराया शहर के डिवाइडर का निर्माण कार्य

    जून तक पूरा किया जाएगा करीब 1900 मीटर लंबे डिवाइडर का निर्माण कार्य

    रानियां (सच कहूँ/सुनील कुमार/राजेन्द्र गाबा)। शहर के सिरसा-जीवन नगर मुख्य मार्ग पर करीब दो सालों से लंबित पड़े डिवाइडर का निर्माण कार्य शुक्रवार शाम रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला (MLA Arjun Chautala) ने ग्रील स्थापित करवाकर शुरू करवाया। इस मौके पर उनके साथ रानियां नगरपालिका से चेयरमैन मजोज सचदेवा सहित पार्षद सदस्य व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Sirsa News

    गौरतलब है कि शहर के इस मुख्य मार्ग पर सड़क का डिवाइडर पिछले करीब दो सालों से उखाड़ कर रखा हुआ था। जिससे अनेकों सड़क हादसे व 4 मौतें भी हुई। लेकिन शहरवासियों के बार बार आवाज उठाने के बावजूद डिवाइडर का निर्माण कार्य डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाईलों की विजिलेंस की जांच के चलते लटक रहा था। दूसरी ओर डिवाइडर निर्माण के कार्य में कई राजनितिक गुट बने हुए थे जो अपने अपने राजनितिक दल के नेताओं से इसकी शुरूआत करवाना चाहते थे। जिस कारण डिवाइडर निर्माण का कार्य दिन प्रतिदिन लंबित हो रहा था।

    निर्माण की जगहों से मिट्टी व कंकरीट साफ करवाया

    बीते दिनों शहर के युवा भाजपा नेता विशु छाबड़ा ने डिवाइडर निर्माण की जगहों से मिट्टी व कंकरीट साफ करवाया। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा ने जनवरी के प्रथम सप्ताह के अंत तक डिवाइडर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था जो आखिरकार तीसरे सप्ताह में शुक्रवार को ग्रील लगवाकर शुरूकर दिया है। Sirsa News

    अभी चुनाव हुए 6 महीने पूरे ही नहीं हुए कि मैने शहरवासियों से किए वायदों में से सबसे प्रमुख समस्या का निदान शुरू कर दिया। ये सब केवल मेरे अकेले के प्रयास से नहीं हुआ इसमें नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, पार्षद व शहरवासियों का प्रमुख सहयोग रहा है। डिवाइडर निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को यातायात सुविधा व दुर्घटनाओं से छुटकारा मिलेगा। इसके बाद शहर के नशा मुक्ति, उपमंडल, स्वच्छ पीने का पानी सहित अन्य प्रमुख समस्याओं का समाधान भी जल्द किया जाएगा। – अर्जुन चौटाला, विधायक रानियां।

    टूटा डिवाइडर शहरवासियों की मुख्य समस्या थी जो स्ट्रीट लाईटों की चल रही विजिलेंस जांच के कारण रूकी हुई थी। जैसे ही यह जांच पूर्ण हुई उसके तुरंत बाद डिवाइडर का निर्माण कार्य शुक्रवार को विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा किया गया। यह डिवाइडर अनाज मंडी से लेकर बालासर रोड़ तक करीब 1900 मीटर लंबा बनेगा। जिसको निर्माण कार्य जून तक पूर कर लिया जाएगा। Sirsa News
    – मनोज सचदेवा, चेयरमैन नगरपालिका रानियां।

    Haryana CM Nayab Saini Birthday: हरियाणा सीएम नायब सैनी ने स्वच्छता नायकों संग मनाया अपना जन्मदिन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here