जम्मू-कश्मीर में 4 महीने बाद होगी नई सरकार! 7 नई सीटों पर पहली बार चुने जाएंगे विधायक

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस वर्ष नवंबर या दिसंबर में होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव कराए जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग इसकी तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी तक कोई चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर की संशोधित मतदाता सूची को भी 31 अक्बूबर तक प्रकाशित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में कहां-कहां मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे, इस पर भी तेजी से काम चल रहा है। चुनाव आयोग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए अगस्त तक का लक्ष्य रखा है।

क्या है मामला:

गौरतलब हैं कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को 2019 में हटा दिया था। इसके बाद राज्य में चुनाव नहीं हुए हैं। अब अगर नवंबर या दिसंबर में चुनाव होते हैं, तो अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहली बार होंगे। इसके साथ ही राज्य में चुनी गई सरकार का कार्यकाल भी 5 वर्ष का होगा। पहले विशेष प्रावधान के तहत सरकार का कार्यकाल 6 वर्ष का होता था।

7 नई विधानसभा सीटों पर भी होगा चुनाव

रिपोर्ट की मानें तो राज्य में परिसीमन का भी काम लगभग पूरा हो गया है। राज्य में पहले कुल 83 विधानसभा सीटें थीं। इनमें से 46 सीटें कश्मीर और 37 सीटें जम्मू में थीं, लेकिन नए परीसीमन के लगाू होने के बाद अब राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हो गई हैं। इनमें से 47 सीटें कश्मीर में और 43 सीटें जम्मू में हैं। पहले के मुकाबले 7 सीटों में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। दो सीटों को कश्मीरी पंडितों के लिए सुरक्षित रखा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here