हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मनरेगा कार्यस...

    मनरेगा कार्यस्थल पर पानी-छाया, चिकित्सा सुविधा न होने पर जताई नाराजगी

    Hanumangarh News
    मनरेगा कार्यस्थल पर पानी-छाया, चिकित्सा सुविधा न होने पर जताई नाराजगी

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गांव मक्कासर के नजदीक फोरलेन के किनारे चल रहे कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए भीषण गर्मी के बावजूद पानी-छाया, चिकित्सा आदि की व्यवस्था न होने पर जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों व ग्राम पंचायत सरपंच को समस्या से अवगत करवा चेतावनी दी कि यदि बुधवार से कार्यस्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गई तो वे मनरेगा कार्य नहीं चलने देंगे। जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा ने बताया कि मक्कासर व दो केएनजे आबादी के मनरेगा श्रमिक फोरलेन के किनारे कार्य कर रहे हैं।  Hanumangarh News

    सुरक्षा व्यवस्था की भी अनदेखी करने का आरोप | Hanumangarh News

    वे फोरलेन के दोनों तरफ सडक़ के किनारे पड़े कचरे को उठा रहे हैं। लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए सडक़ पर कोई संकेतक बोर्ड आदि नहीं लगाया गया। पास से ही छोटे-बड़े वाहन गुजर रहे हैं। कोई भी श्रमिक इनकी चपेट में आ सकता है। क्योंकि पूर्व में गांव मक्कासर में हुए हादसों में करीब दस जनों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जिला परिषद के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद ही मजदूरों को सडक़ किनारे काम करने दिया जाएगा। अन्यथा बुधवार से श्रमिक फोरलेन किनारे कार्यस्थल पर नहीं आएंगे।

    इस बारे में ग्राम पंचायत सरपंच को भी कहा गया है कि मनरेगा श्रमिकों की सुरक्षा पहला कर्तव्य है। क्योंकि सडक़ हादसा होने के बाद सभी इकट्ठे हो जाते हैं। पहले समस्या या लापरवाही की तरफ कोई ध्यान नहीं देता। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मनरेगा श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर न तो ठंडे पानी की व्यवस्था है और न ही छाया या मेडिकल व्यवस्था। उन्होंने उच्चाधिकारियों व ग्राम पंचायत से इस तरफ ध्यान देते हुए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार से कार्यस्थल पर सभी आवश्यक बंदोवस्त नहीं किए गए तो वे इसी जगह मनरेगा श्रमिकों के साथ धरने पर बैठेंगे और कार्य नहीं चलने देंगे। Hanumangarh News

    JEE Advanced 2024 Result: आकाश इंस्टीट्यूट के 6 स्टूडेंटस टॉप 100 में

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here