हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोबाइल फोन व ...

    मोबाइल फोन व नकदी बरामद, जुआरी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: मोबाइल फोन व नकदी बरामद, जुआरी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। रविवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से मोबाइल फोन व 525 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता मोनू कुमार निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द कस्बा व थाना कैराना बताया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा-13जी के तहत अभियोग दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– चमेला कॉलोनी से हेरोइन सहित पंजाब का तस्कर गिरफ्तार