हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान डीआईसीएससी पर...

    डीआईसीएससी परियोजना के तहत जोधपुर में खुलेंगे 415 सीएससी: मदन राठौड

    Jaipur News
    Jaipur News: डीआईसीएससी परियोजना के तहत जोधपुर में खुलेंगे 415 सीएससी: मदन राठौड

    आदर्श शहरी केन्द्रों में मिलेगी डिजीटल इंडिया के सभी कार्य: मदन राठौड

    • सुशासन के लिए ई गवर्नेंस की सेवाओं में बढोतरी आवश्यक: मदन राठौड | Jaipur News

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: डिजीटल इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर (डीआईसीएससी) परियोजना के तहत देशभर के 10 शहरों में आदर्श शहरी केन्द्रों (सीएससी) को शुरू किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होने वाले इन सीएससी के माध्यम से आमजन को ई गवर्नेंस के सभी कार्य मौके पर ही संपन्न हो सकेंगे। यह जानकारी राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड की ओर से पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से इस परियोजना को लेकर सवाल पूछा था।

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने बताया कि डिजिटल इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर परियोजना के तहत राजस्थान के जोधपुर जिले का चयन किया गया है और जोधपुर जिले में 415 सीएससी खोले जा रहे हैं। इन केन्द्रों के खुलने से आमजन को डिजीटल इंडिया के तहत डॉक्यूमेंट बनाने के लिए शहरों में नहीं जाना पडेगा। यह परियोजना डिजीटल इंडिया के लिए मजबूत कदम है। ग्राम पंचायत स्तर पर खुलने वाली सीएससी में आधार सेवाएं, केन्द्र सरकार की नागरिक सेवाएं व योजनाओं के आवेदन, राज्य सरकार की योजनाओं में आवेदन, शिक्षा सेवाएं, डिजीटल साक्षरता, कानूनी सेवाएं जिसके तहत टेली कानूनी परामर्श सेवा और ई-कोर्ट से संबंधित सेवाएं, बैंकिंग, बीमा, फास्टैग, उपयोगिता बिल भुगतान, स्वास्थ्य सेवाएं, आईटी रिटर्न सहित कौशल विकास से संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा। Jaipur News

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर इतनी सेवाएं शुरू होने से ग्रामीण जनजीवन को हर कार्य के लिए शहरो की तरफ नहीं आना होगा और आमजन को डिजीटल सेवाओं की जानकारी भी सहज उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने सुशासन के लिए ई गवर्नेंस की सेवाओं में बढोतरी को अति आवश्यक बताते हुए कहा कि इस डिजीटल युग में आम आदमी को सभी सुविधाएं ग्रामीण स्तर पर मिलनी जरूरी है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– राज्यपाल ने गुजराल साइंस सिटी व आरसीएफ का किया दौरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here