हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश लड़कियों के श...

    लड़कियों के शौचालय पर मोदी के भाषण को अजीब तरीके से देखा गया: जयशंकर

    Speech

    वाशिंगटन (एजेंसी)।

    देश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आलोचकों पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘कुलीन वर्ग’ बुलाया और कहा कि लड़कियों के शौचालय पर प्रधानमंत्री के भाषण को अजीब तरीके से देखा गया।

    जयशंकर ने गुरुवार को यहां ‘लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस’ में अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “एक भारतीय प्रधानमंत्री का एक राष्ट्रीय संबोधन में लड़कियों के शौचालय की बात करने को अजीब तरीके से देखा गया। ‘कुलीन लोग’ गांधी जी की इस प्रसिद्ध बात को भूल गये कि ‘स्वच्छता का स्थान ईश्वर के करीब है’।”

    उन्होंने कहा, “ स्पष्ट रूप से भारत के लाेगों का मूल्यांकन करने का तरीका अलग होता है जिसे वे समय आने पर प्रभावपूर्ण तरीके से सामने रखते हैं। शायद स्वच्छता की दिशा में किये गये बड़े कार्यों की वजह से हाल के चुनावों में मोदी सरकार को एक बड़ा जनादेश मिला। जयशंकर ने कहा कि वर्तमान में अगर कोई चुनौती है जिसका सामना गांधी जी करना चाहते तो वह है जलवायु परिवर्तन और भारत इस पर लगातार काम कर रहा है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।