हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो महिला तस्क...

    दो महिला तस्करों के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद

    Moga Punjab

    मोगा (एजेंसी)। पंजाब के मोगा(Moga Punjab) जिले में कोट इसेखां पुलिस ने कल रात दो महिला तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आज यहां बताया कि ये दोनों पैट्रोल पंप के पास खड़ी ग्राहकों का इंतजार कर रही थीं। पुलिस को देख उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

    पुलिस ने दोनों तस्करों की शिनाख्त ढोलेवाल गांव की अमर कौर तथा कुलविंदर कौर के रूप में की है। अन्य घटना में पुलिस ने कल रात कोट इसेखां से निहालगढ़ गांव आते समय दो तस्करों को काबू किया। इनकी पहचान फिरोजपुर जिले में शाहवाला के कंवरजीत सिंह उर्फ जीतू तथा सुखजिंदर सिंह के रूप में की है ।ये मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। पुलिस ने इनकी तलाशी लेते समय 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।