मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali Municipal Corporation: मोहाली नगर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वाले डिफॉल्टरों को तीन दिन का समय दिया। इस दौरान उन्हें अपना टैक्स भरना होगा। निर्धारित समय पर टैक्स ना जमा करने पर निगम द्वारा उनकी प्रॉपर्टी अटैच कर दी जाएगी। यह कार्रवाई खास तौर पर बड़े शोरूम, फैक्ट्रियों और कंपनियों पर की जाएगी। नगर निगम ने ऐसे लोगों को नोटिस भेज दिए हैं। इस दौरान उन्हें सारा टैक्स भरना होगा। वरना उनकी प्रॉपर्टी सील होगी। इसके बाद प्रॉपर्टी की बिक्री कर टैक्स की रिकवरी की जाएगी। Mohali News
नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 7100 ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है। कई बार इन लोगों को नोटिस भेजे गए। लेकिन 10- 11 साल से भुगतान नहीं कर रहे है। ऐसे में अब निगम ने यह तरीका अपनाया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर इन लोगों टैक्स जमा नहीं किया गया तो बिना किसी और सूचना के उनकी संपत्ति सील कर दी जाएगी। सील होने के बाद अंदर रखे सामान, माल या स्टॉक के नुकसान की जिम्मेदारी मालिक की खुद की होगी। इसके बाद नगर निगम बकाया टैक्स वसूलने के लिए संपत्ति या सामान की नीलामी भी कर सकता है। Mohali News















