हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Monsoon: मौसम...

    Monsoon: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार! आपके राज्य में इस तारीख को आ रहा है मॉनसून

    Monsoon
    उत्तराखंड व हिमाचल में बारिश से दिखाई दिया तबाही का मंजर

    चंडीगढ़। Monsoon Update : मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। हिमालय पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर हो गया है। वहीं, चक्रवाती तूफान बिपर्जोय भी धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पंजाब में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश होगी। इसके बाद 21 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही दो दिन बाद अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।Monsoon

    Rajasthan News: टूटी नर्मदा नहर, पानी पानी हुआ शहर

    विभाग के मुताबिक दो दिन बाद पंजाब में पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। हिमाचल में 20 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। पिछले साल मानसून 29 जून को हिमाचल पहुंचा था। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी अगले 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 25 जून से बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं चलेंगी। इससे हरियाणा में बारिश की संभावना है। एचएयू हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन के मुताबिक 25 जून के आसपास प्री-मानसून आने की संभावना है। Monsoon

    अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपारजॉय ने गुजरात के बाद राजस्थान को भी भारी कर दिया है। इससे बाड़मेर, माउंट आबू, सिरोही, उदयपुर, जालौर, जोधपुर और नागौर में शनिवार सुबह से तेज बारिश जारी है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। बाड़मेर के चौहटन और माउंट आबू में 24 घंटे में रिकॉर्ड 8.4 इंच बारिश हुई है। 5000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    हिमाचल में प्री मानसून 23 जून के बाद आने की संभावना | Monsoon Update

    हिमाचल में मानसून आने से पहले ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में 18 जून तक ह्ययलो अलर्टह्ण जारी रहेगा जबकि 23 जून के बाद हिमाचल में प्री मानसून की बौछारें शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में बुधवार रात को मंडी व बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों में जहां भारी बारिश हुई हैं, तो वहीं राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी बारिश का दौर जारी रहा। Monsoon Update

    वहीं, कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ तूफान भी आया है, जिसके कारण किसानों-बागबानों की फसलों को नुकसान हुआ है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के दस जिलों में तेज तूफान के साथ भारी बारिश होगी। लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिला को छोडकर सभी जिलों के लिए ह्ययलो अलर्टह्ण जारी किया है। Monsoon

    यूपी-दिल्ली में इस दिन आएगा मॉनसून | Monsoon Update

    दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां मॉनसून 28-30 जून के बीच आ सकता है। आमतौर पर दिल्ली में मॉनसून की दस्तक की तारीख 28 जून है, लेकिन इस बार केरल में भी मॉनसून सात दिनों के बाद आया। इस वजह से भी अन्य राज्यों में मॉनसून के पहुंचने में थोड़ी देरी हो सकती है। वहीं, झारखंड में मॉनसून 18-21 जून के बीच आ सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में कब आएगा मॉनसून, इस पर कई सवाल पूछे जा रहे हैं। स्काईमेट ने इसको लेकर भी जानकारी दी है। 23 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते से मॉनसून यूपी कर सकता है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here