हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम: रि...

    गुरुग्राम: रिमांड पूरा होने के बाद मोनू मानेसर 14 दिन की जेल

    Gurugram News
    गुरुग्राम: रिमांड पूरा होने के बाद मोनू मानेसर 14 दिन की जेल

    पुलिस ने अदालत से मांगा था 7 दिन का रिमांड, 4 दिन का मिला

    • पटौदी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास में पूछताछ के लिए राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लायी थी गुरुग्राम पुलिस
      संजय कुमार मेहरा | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। हत्या के प्रयास में राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए मोनू मानेसर का बुधवार को चार दिन का रिमांड पूरा हो गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें पटौदी पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने मोनू मानेसर का रिमांड नहीं बढ़ाया और उसे 14 दिन के लिए जिला जेल भोंडसी भेज दिया। Gurugram News

    बता दें कि मोनू मानेसर पर राजस्थान के दो युवकों की भिवानी में गाड़ी में बंद करके जिंदा जलाने का भी आरोप है। नूंह दंगों में एसआईटी ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार करके कुछ दिन पहले अदालत में पेश किया था, जहां से उसे राजस्थान पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई। तब से मोनू मानेसर राजस्थान की जेल में ही बंद था। नूंह दंगे भडक़ाने के आरोप में मोनू मानेसर का नाम भी सामने आया। मोनू मानेसर सोशल मीडिया, मीडिया के माध्यम से अपने ऊपर लगे आरोपों को लगातार नकारता रहा है। इसके अलावा मोनू मानेसर पर हत्या के प्रयास का पटौदी थाना में केस दर्ज है।

    इस केस में पूछताछ के लिए मोनू मानेसर को लाने के पटौदी पुलिस कई दिन से प्रयास कर रही थी। बीते शनिवार को मोनू मानेसर को पटौदी में लाया गया। वहां अस्पताल में उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत से चार दिन का रिमांड मिला। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें:– Nuh: Monu Manesar ने नूंह कोर्ट में लगाई जमानत याचिका

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here