हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश मूसेवाला हत्य...

    मूसेवाला हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कनाडा का मोस्ट वांटेड

    Gangster Goldy Brar
    Goldy Brar सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आया बड़ा अपडेट

    25 अपराधियों की जानकारी देने वाले को मिलेगा 7 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर इनाम

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड (Goldy Brar) गोल्डी बराड़ अब कनाडा पुलिस की नजरों में चढ़ गया है। टोरांटो पुलिस ने देश के टॉप 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी करके गोल्डी बराड़ पर रेड कॉर्नर नोटिस का टैग लगा उसका नाम 15वें स्थान पर रखा है। पुलिस ने कहा है कि वह हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों की आपूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा वांटेड है। साथ ही पुलिस ने गोल्डी बराड़ सहित 25 अपराधियों की जानकारी देने वाले को 7 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर का इनाम भी घोषित किया है। जानकारी अनुसार सूची बोलो प्रोग्राम की वेबसाइट पर भी शेयर की गई है।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

    गौरतलब है कि बोलो प्रोग्राम कनाडा पुलिस की सोशल मीडिया, टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव इंगेजमेंट का लाभ उठाने वाली एक प्राथमिक पहल है, ताकि आम नागरिकों को कनाडा के मोस्ट वांटेड की तलाश में रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। किसी भी समय कनाडा में हजारों गिरफ्तारी वारंट पेंडिग पड़े रहते हैं। इनमें से अधिकांश वारंट छोटे अपराधों के लिए होते हैं, लेकिन सैकड़ों बड़े अपराधों जैसे हत्या, यौन हमले और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में वांटेड अपराधियों की सूची को बोलो प्रोग्राम के जरिए प्रसारित किया जाता है।

    गोल्डी बराड़ पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने का आरोप

    इस सूची में इनामी अपराधियों को भी शामिल किया जाता है और अपराधियों की सूचना देने वाले को 2.5 लाख रुपये तक की राशि इनाम में दी जाती है। (Goldy Brar) वहीं यह भी उल्लेखनीय है कि गोल्डी बराड़ पर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने का आरोप है। वर्ष 2019 में जब वह छात्र वीजा पर पढ़ाई करने के लिए कनाडा गया था, तो उसके खिलाफ साल 2019 से पहले दर्ज सभी चार मामलों में उसे बरी कर दिया गया था। इसके बाद उसने कनाडा में बैठकर पंजाब में जबरन वसूली का रैकेट चलाना शुरू किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here