चिंताजनक: देश में कोरोना से एक दिन में 1200 से ज्यादा की मौत

Coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट रही, लेकिन इससे होने वाली मौतें दिल में दहशत पैदा कर रही है क्योंकि पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 1200 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच शुक्रवार को 30 लाख 55 हजार 802 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 37 करोड़ 20 लाख 47 हजार 024 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 आए नए मामल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ सात लाख 95 हजार 716 हो गया है। इस दौरान 44 हजार 254 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 32 हजार 538 हो गई है। सक्रिय मामले 3694 घटकर चार लाख 55 हजार 033 हो गए हैं। इसी अवधि में 1,206 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख सात हजार 145 हो गया है।

जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

रिकवरी दर बढ़कर 97.20 फीसदी

देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.48 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.20 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 2204 घटने के बाद यह संख्या 115494 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 104 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5900440 हो गयी है जबकि 738 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 125034 हो गया है।

कोरोना अपडेट राज्य

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 2979 बढ़कर 113595 हो गए हैं तथा 10454 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2911054 हो गयी है जबकि 130 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 14380 हो गयी है।

कर्नाटक : कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 823 कम होकर 37929 रह गए हैं। वहीं 68 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 35731 हो गया है। राज्य में अब तक 2793498 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु : सक्रिय मामलों की संख्या 441 घटकर 33224 रह गयी है तथा 69 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 33322 हो गयी है। वहीं 2446552 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आंध्र प्रदेश : सक्रिय मामले 30300 रह गए हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 1873993 हो गयी है जबकि 12960 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल : कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 453 घटकर 15690 रह गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 17886 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 1476632 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना : सक्रिय मामले 264 घटकर 10942 हो गए हैं, जबकि अब तक 3720 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 615852 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

छत्तीसगढ़ : कोरोना के सक्रिय मामले 79 बढ़कर 4993 हो गए हैं। वहीं 978961 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि तीन और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13472 हो गयी है।

पंजाब : सक्रिय मामले 118 घटकर 1809 रह गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 579370 हो गयी है जबकि 16168 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात : सक्रिय मामले 141 घटकर 1356 रह गए हैं तथा अब तक 10073 लोगों की मौत हुई है, वहीं 812718 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।