हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    विश्व में 24 घंटे में कोरोना से 13 हजार से अधिक मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन। विश्व में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में 13 हजार 827 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 लाख 85 हजार 892 हो गई है। दुनिया भर में इस संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 38 करोड़ 13 लाख 15 हजार 125 हो गई है। वहीं अब तक 9.95 अरब से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,13,15,125 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56,85,892 हो गया हैं।

    दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, जहां इस महामारी से अभी तक 7.53 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,90,770 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों में बुधवार सुबह तक कोविड संक्रमण के एक लाख 61 हजार 386 नये मरीज सामने आये हैं। देश के काेरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16 लाख 21 हजार 603 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.90 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 9.26 प्रतिशत हो गयी है। अभी तक कुल तीन करोड़ 95 लाख 11 हजार 307 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.91 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 1733 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,97,975 हो गया है। देश में इस समय मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

    संक्रमण के मामले में ब्राजील तीसरे स्थान पर आ गया है। देश में कोरोना वायरस की जद में अभी तक 2.56 करोड़ से अधिक लोग आ चुके है और यह वायरस अभी तक 6,28,356 लोगों की जान ले चुका है। फ्रांस संक्रमण के मामले में चौथे पायदान पर है। देश में अभी तक अभी तक करीब 1.96 करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 1,32,307 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है, जहां अभी तक करीब 1.75 करोड़ लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,57,404 तक पहुंच गया है। तुर्की ने कोरोना संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है और यह छठे पायदान पर है, जहां अभी तक करीब 1,17,22,483 लोग संक्रमित हुए हैं और इस महामारी से 87,614 लाेगों की जान जा चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here