हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    ब्राजील में कोरोना संक्रमण से चार लाख से अधिक लोगों की मौत

    Coronavirus

    ब्रसीलिया। ब्राजील में वैश्विक महमारी कोरोना वायरस (काेविड-19) के संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान 3101 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा चार लाख के पार 4,01,186 तक पहुंच गया है। जो अमेरिका के बाद शीर्ष दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि कोरोना संक्रमण के 69,389 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,45,90,678 तक पहुंच गयी है। लैटिन अमेरिकी देश में महामारी के प्रकोप के शुरू होने के बाद से अब तक 1.31 करोड लोग इससे निजात पा चुके हैं। अप्रैल में कोरोना के संक्रमण से सबसे अधिक मौत हुई है। मार्च में 66,000 के मुकाबले लगभग 70,000 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

    ब्राजील कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है और संक्रमितों की संख्या में अमेरिका, भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। जॉन होपिकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च 2020 को कोविड-19 को महामारी के रूप में घोषित किया था। तब से लेकर अभी तक दुनिया में 1.49 करोड से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित को चुके हैं और 31.50 लाख से ज्याद की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।