हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश सात सितंबर तक...

    सात सितंबर तक कोरोना के पांच करोड़ से अधिक नमूनों की जांच

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दिन प्रतिदिन रिकार्ड नये मामलों के साथ ही सात सितंबर को कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा पांच करोड़ को पार कर गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से आठ सिंतबर मंगलवार को जारी आंकड़ो में बताया गया कि सात सितंबर तक कुल पांच करोड़ 65 लाख 128 संक्रमण नमूनों की जांच की जा चुकी है। सात सितंबर को दस लाख 98 हजार 621 नमूनों का परीक्षण किया गया। रविवार छह सितंबर को सात लाख 20 हजार 362 नमूनों की जांच की गई थी। इससे पहले कोरोना को नियंत्रण करने की मुहिम के तहत एक सितंबर से पांच सितंबर तक पांच रोज से लगातार दस लाख से अधिक संक्रमण नमूनों की जांच की गई। आईसीएमआर के अनुसार 05 सितंबर को 10 लाख 92 हजार 654 कोरोना वायरस की जांच की थी। इससे पहले कोरोना के बढ़ते कहर को थामने के लिए 02 और 03 सिंतबर को लगातार दो दिन 11-11 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गई थी।

    यह भी पढ़ें- एक दिन में रिकॉर्ड 73 हजार से अधिक कोरोनामुक्त

    24th death due to Corona in Sirsa, 43 new cases found - Sach Kahoon

    परिषद के अनुसार 03 सितंबर को 11 लाख 69 हजार 765 कोरोना नमूनों की जांच की गई थी। इससे पहले 02 सितंबर को पहली बार देश में जांच का आंकड़ा 11 लाख से अधिक रहा और 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई जो विश्व में एक दिवस में संक्रमण की सर्वाधिक जांच का रिकार्ड भी है। कोरोना के देश में लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जांच,उपचार और संपर्क का पता लगाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। एक सितंबर को दस लाख 12 हजार 367 नमूनों का परीक्षण किया गया। इससे पहले देश में 29 अगस्त को रिकार्ड 10 लाख 55 हजार 27 नमूनों की जांच की गई थी और पहली बार 21अगस्त को दस लाख से अधिक दस लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थी और एक दिन में दस लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में भारत तीसरा देश बना था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।