हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    इक्वाडोर की जेलों में हुए दंगों में 50 से अधिक कैदियों की मौत

    Ecuador Jails Riots

    मैक्सिको सिटी (स्पूतनिक)। इक्वाडोर की जेलों में हाल ही में हुए दंगों के दौरान 50 से अधिक कैदी मारे गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले दिन में देश के प्रमुख शहरों गुआयाकिल, कुएनका, और लाटाकुंगा की जेलों में दंगे हुए। इस दौरान कैदियों द्वारा जेल के प्रहरियों को बंधक बनाए जाने के कई मामले सामने आए लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, “ग्वायस, अज़ुय और कोटोपेक्सी के सामाजिक पुनर्वास केंद्रों में आज हुई घटनाओं के बाद स्थिति नियंत्रण में है। अब तक, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने 50 मृत कैदियों की रिपोर्ट दी है।” पुलिस के अनुसार जेल में गिरोहों के बीच संघर्ष के कारण दंगे हुए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।