हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पहली बार एक द...

    पहली बार एक दिन में 62 हजार से अधिक मामले, 49 हजार रोगमुक्त

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में Coronavirus के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 62 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 20.27 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख के पार हो गयी है। राहत की बात यह है कि इस दौरान 49,769 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त हाेने वालों की संख्या भी 13,78,106 लाख पर पहुंच गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 62,538 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 20,27,075 हो गयी तथा 886 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 41,585 पर पहुंच गयी है।

    coronavirus

    मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर 67.98 प्रतिशत पर पहुंच गयी है और मृत्यु दर 2.05 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वालों की दर में निरंतर हो रही वृद्धि के बावजूद संक्रमण के नये मामले बढ़ने से देश में पिछले 24 घंटाें में सक्रिय मामलों में 11,883 की बढ़ोतरी हुई जिससे इनकी संख्या 6,07,384 हो गयी है। बिहार में सबसे ज्यादा 18 87, आंध्र प्रदेश में 1740 और उत्तर प्रदेश में 1681 सक्रिय मामले बढ़े हैं वहीं तमिलनाडु में सर्वाधिक 698, नागालैंड में 52 और झारखंड में 32 सक्रिय मामले घटे हैं।

    कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 3,44 बढ़ने से सक्रिय मामले 1,46,612 हो गये तथा 316 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 16,792 हो गया। इस दौरान 10,854 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,375 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 1740 बढ़ने से सक्रिय मामले 82,166 हो गये हैं। राज्य में अब तक 1753 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8,516 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,12,870 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।