दुनिया में कोरोनो संक्रमितों का बढ़ना चिंताजनक

Corona in world

विश्व में एक दिन में चार लाख से अधिक कोरोना संक्रमित

वाशिंगटन (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनिया भर में पिछले 24 घंटे के दौरान चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए है जिसके कारण इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 9.91 करोड़ से अधिक हो गई है, वहीं अब तक 21.28 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। इस बीच बहुत से देशों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में बीते दिन कोरोना वायरस के चार लाख 11 हजार 168 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ करोड़ 87 लाख चार हजार 846 हो गई हैं तथा 21 लाख 28 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या करीब 2.51 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जबकि 4.19 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

भारत: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 67 हजार से अधिक हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 30 हजार से ज्यादा हो गयी है और जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,53,470 तक पहुंच गया है।

ब्राजील: कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 88.44 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से 2.17 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36.79 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 68,297 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 36.57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 98,129 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस: करीब 31.12 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 73,190 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 24.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,441 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 24.66 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 85,461 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.29 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,073 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी: इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 21.47 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 51,168 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 51,374 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.67 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 46,827 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 17.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,49,614 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड : संक्रमण के 14.75 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 35,363 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 14.12 लाख के पार पहुंच गये हैं और तथा 40,874 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक 13.72 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,383 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.31 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 22,926 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 10.82 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 39,608 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से 9.89 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 27,835 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,646 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से 9.37 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,369 लोगों की मौत हुई है।

कनाडा : अब तक 7.52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,767 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 7.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,776 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.99 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,993 लोगों ने जान गंवाई है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 6.91 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 20,779 लोगों की मौत हो चुकी है। पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इराक को पीछे छोड दिया है और यहां इस महामारी से 6.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 10,469 लोगों की जान जा चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.13 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 12,993 तक पहुंच गया है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या करीब 5.97 लाख पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4419 हो गयी है।

स्वीडन: इस महामारी से 5.47 लाख लोग से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,005 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से 5.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,318 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना में 5.31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8023 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फिलीपींस :5.13 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,242 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्जरलैंड में इस महामारी से 5.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9065 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8150 लोगों की जान जा चुकी है। आॅस्ट्रिया में कोरोना से 4.04 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7418 लोगों की मौत हो गयी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.66 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6352 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,623, बोलीविया में 9985, मिस्र में 8959, ग्वाटेमाला में 5465 तथा चीन में 4804 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।