हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश गंगा प्रश्नोत...

    गंगा प्रश्नोत्तरी में एक लाख से अधिक लोगों ने लिया भाग

    Ganga Quiz sachkahoon

    नई दिल्ली। गंगा (Ganga Quiz) स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चल रही ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ह्यगंगा क्वेस्ट 2022 में अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया है। यह प्रतियोगिता शुक्रवार तक चलेगी। जल शक्ति मंत्रालय की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार विजेताओं की घोषणा पांज जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर की जाएगी।

    इस प्रतियोगिता में वेबसाइट क्लैप4गंगा.काम पर भाग लिया जा सकता है। नमामि गंगे कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विचारों से प्रेरित होकर मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने, ट्री क्रेज फाउंडेशन के साथ 2019 में गंगा क्वेस्ट, एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी शुरू की।

    इस वर्ष इस वर्ष गंगा क्वेस्ट 2022 के लिए पंजीकरण 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर शुरू हुआ और इस प्रतियोगिता को सात अप्रैल से प्रतिभागियों के लिए खेलने खोला गया था। इसमें 10 वर्ष से ऊपर के सभी आयु समूहों, विशेषकर छात्रों को शामिल किया गया है। बयान के अनुसार इसमें अब तक एक लाख से अधिक लोगों, विशेषकर बच्चों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया है।

    गंगा (Ganga Quiz) क्वेस्ट 2022 चार विषयों पर केंद्रित है। इनमें अर्थ गंगा और आजादी का अमृत महोत्सव, गंगा की भौगोलिक स्थिति और इससे जुड़े प्रसिद्ध स्थान और व्यक्तित्व, सम-सामयिक ज्ञान और शासन, वनस्पति और जीव और प्रदूषण / जल उपचार प्रौद्योगिकी शामिल हैं। प्रथम पुरस्कार विजेता को एक लैपटॉप मिलेगा और दूसरे तथा तीसरे विजेताओं को टैबलेट या किंडल से सम्मानित किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here