हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्रेन की चपेट...

    ट्रेन की चपेट में आने से माँ-बेटियों की मौत

    Sadulpur News

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फरीदाबाद के लक्कडपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। (Train Accident) घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भिजवा दिया। मृतकों की पहचान सुनीता पाठक (37) पत्नी राजीव पाठक, सुरभि(18) व इंदू (16) के रूप में हुई है।  ये लक्कडपुर फरीदाबाद में रहती थी।

    बताया जाता है कि मृतका सुनीता का अपने पति से बीती देर रात किसी बात पर झगड़ा हो गया था और इस बात से गुस्सा होकर वह अपने लक्कडपुर रेलवे फाटक पर आ गई। अपनी मां के पीछे-पीछे सुरभि व इंदू भी आ गई। इस दौरान एक तेज गति से आ रही ट्रेन के आगे सुनीता ने छलांग लगा दी और माँ को बचाने के चक्कर में सुरभि व इंदू भी ट्रेन की चपेट में आ गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।