हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब माँ ने किया प...

    माँ ने किया पुत्र का कत्ल

    Mansa News
    Mansa News: प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए एसपी (डी) मनमोहन सिंह औलख।

    दो दिन पहले मानसा बस स्टैंड पर मिला था शव | Mansa News

    मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: स्थानीय बस स्टेंड पर दो दिन पहले जिस बच्चे का शव मिला था उस मामले में अह्म खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही करवाई। इस बाबत आज प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारीदेते हुए एसपी (डी) मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि पिछले दिनों मिली बच्चे की लाश के मामले को सुलझा लिया गया है। Mansa News

    संदीप कौर पत्नी हरप्रीत सिंह बिलासपुर, जिला मोगा ने अपने भतीजे की पहचान अगमजोत सिंह (करीब सात वर्षीय) के रुप में बताते हुए अपनी भाभी वीरपाल कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो पर आरोप लगाए।  प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि कथित आरोपी वीरपाल कौर का पति 3 साल से बठिंडा जेल में था। इसलिए वीरपाल कौर अपनी मर्जी से किसी और के साथ जिंदगी व्यतीत करना चाहती थी और इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ में बाकी खुलासे होंगे। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही यहां बस स्टैंड पर 10 साल के बच्चे की लाश को अज्ञात व्यक्ति बस स्टैंड की मेज पर रखकर फरार हो गए थे। तब लोगों ने कहा था कि यहां पर कुछ लोग बैठे हुए थे जिनके साथ दो महिलाएं और एक पुरुष था। उनसे पहले मेज के आसपास कोई नहीं था। जब वह व्यक्ति यहां से चले गए तब पता चला कि यहां एक बच्चे की लाश पड़ी हुई मिली। Mansa News

    यह भी पढ़ें:– रंजिश के चलते छह लोगों ने घेरकर तेजधार हथियारों से की थी युवक की हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here