हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश चिंताजनक : कल...

    चिंताजनक : कलयुगी माँ ने 6000 रुपये में बेची नवजात बच्ची

    File Photo

    विजयपुरा (एजेंसी)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले से एक चौंकानेवाली खबर सामने आई है, जहां एक माँ ने अपनी नवजात बच्ची को महज 6,000 रुपये के लिए किसी दूसरे के हाथों बेच दिया। पुलिस ने बाद में उस बच्ची को मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई। यह मामला तब सामने आया जब महिला अपने बच्चे को वापस लेने के लिए अस्पताल गई। विजयपुरा के उपायुक्त सुनील कुमार ने कहा कि गरीबी के कारण विजयपुरा जिले के बिज्जरगी गांव की रहने वाली एक माँ ने अपना दूसरा बच्चा बेच दिया था, जिसका जन्म हाल ही में हुआ था।

    महिला ने विजयपुरा सरकारी अस्पताल में एक आॅटो चालक को मात्र 6,000 रुपये में और चालक ने भी उसी बच्चे को बेलगावी के सावदत्ती गांव के एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया। उपायुक्त सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने हुबली के सरकारी अस्पताल से बच्चे को छुड़ा लिया है और आगे की जांच जारी है। इस संबंध में विजयपुरा महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।