हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हनुमानगढ़ जिले...

    हनुमानगढ़ जिले में आग लगने से मां, पुत्र-पुत्री की मौत

    Fire

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा थाना क्षेत्र के चक 6-जेबीएचएम धोरेवाला में एक घर के कच्चे मकान में आग लगने से एक महिला और उसके मासूम पुत्र-पुत्री की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की उर्मिला (30), पुत्र आयुष (03) और पुत्री रेखा (05) घर में बाहर की तरफ बने कच्चे मकान में सोए हुए थे कि गुरुवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे आस पास के लोगों को आग लग जाने का पता चलने पर वे भागकर आए। उन्होंने दूसरे कमरे में सो रहे उर्मिला के ससुर कृष्णलाल और सास को उठाया।

    लोगों ने आग पर काबू पाया और तीनों को जली हुई हालत में हनुमानगढ़ टाउन के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उर्मिला और आयुष की मृत्यु हो गई जबकि रेखा को बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लूणकरणसर के पास रेखा ने भी दम तोड़ दिया। उर्मिला के दो पुत्रियां और हैं, जो ननिहाल में रहती हैं। सीताराम रात को किसी जमींदार के खेत में पानी लगाने गया हुआ था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।