हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा मोटरसाइकिल चो...

    मोटरसाइकिल चोर गिरोह का “पर्दाफाश” दो काबू, नशे की पूर्ति के लिए करते थे वारदात

    Sirsa News

    पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की 12 वारदातें सुलझी | Sirsa News

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूराग जुटाते हुए एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है । पुलिस टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर उनसे पूछताछ कर शहर सिरसा के विभिन्न क्षेत्रों में हुई 10 वारदातें तथा पंजाब क्षेत्र के मानसा क्षेत्र में हुई दो वारदातों सहित मोटरसाइकिल चोरी की कुल 12 वारदातों का खुलासा किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसदीप सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी टिब्बी हरि सिंह तथा आशु पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव सरदूले वाला जिला मानसा पंजाब के रूप में हुई है। Sirsa News

    डीएसपी ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर वारदातों को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के दो आरोपियों को काबू कर लिया । डीएसपी सुभाष चंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशान देही पर चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिल फिलहाल बरामद कर लिए है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशान देही पर बाकी चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद किए जाएंगे।

    दो अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है

    डीएसपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनके दो अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है, जिन्हें शीघ्र ही दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी नशा करने के आदि है तथा नशे की पूर्ति के लिए ही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था । पकड़े गए दोनों युवकों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की अन्य वारदातों के बारे में खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

    उन्होंने बताया कि काबू किए गए आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर सिरसा के डबवाली रोड, सालासर धाम, बस स्टैंड, सुरखाब चौक,रेलवे पार्क तथा हिसारियां बाजार क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था, जबकि पंजाब के मानसा बस स्टैंड तथा नेहरु कॉलेज,मानसा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदारत को अंजाम दिया था। Sirsa News

    IND vs SL ODIs 2024 : श्रीलंका के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा होंगे टीम इंडिया के कप्तान?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here