हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें मुलवाने व्हाइ...

    मुलवाने व्हाइट हाऊस के कार्यकारी चीफ ऑफ स्टॉफ नियुक्त

    White House

    वाशिंगटन 15 दिसंबर (वार्ता)

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बजट प्रबंधन कार्यालय के निदेशक मिक मुलवाने को व्हाइट हाऊस का कार्यकारी चीफ ऑफ स्टॉफ नियुक्त किया है। ट्रंप ने ट्वीट किया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बजट प्रबंधन कार्यालय के निदेशक मिक मुलवाने का नाम व्हाइट हाऊस का कार्यकारी चीफ ऑफ स्टॉफ के लिए तय किया गया है। वह व्हाइट हाऊस के वर्तमान चीफ ऑफ स्टॉफ जॉन केली का स्थान लेंगे। मिक ने प्रशासन में रहते हुए शानदार कार्य किया है।”

    अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार श्री मुलवाने के कार्यकाल की कोई समय अवधि तय नहीं की गयी है। सूत्रों के अनुसार श्री मुलवाने ने इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाऊस में श्री ट्रंप से मुलाकात की थी। श्री मुलवाने का कांग्रेस सदस्य के रूप में अनुभव और राजकोषीय जिम्मेदारी संभालने के कारण ही उनको यह नयी भूमिका दी गयी है। गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने गत शनिवार को श्री केली को उनके पद से मुक्त करने की घोषणा की थी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।