हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नगर निगम गुरु...

    नगर निगम गुरुग्राम ने शुरू की घर-घर कचरा उठाने की सेवा

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में गाड़ी में कचरा डालते लोग।

    कचरा उठाने के लिए 200 गाड़ियां लगाई, कुछ दिन 200 गाड़ियों और आएंगी

    • चार एजेंसियों को जोनवार सौंपा कार्य

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक और अहम पहल करते हुए बुधवार से घर-घर से कचरा उठाने की सेवा को फिर से शुरू कर दिया है। बुधवार को 200 गाड़ियों ने शुरू कर दिया। निगम का दावा है कि अगले 5 दिन में 200 और गाड़ियां सेवा में आ जाएंगी। बता दें कि जून माह में इस कार्य को संभाल रही एजेंसी का अनुबंध समाप्त हो जाने के कारण यह सेवा कई क्षेत्रों में बाधित हो गई थी।

    इससे शहर के नागरिकों, विशेषकर गृहिणियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने विभिन्न स्थानों पर गार्बेज ट्रॉलियां खड़ी कर कचरा संग्रहण की अस्थायी व्यवस्था की थी, जिन्हें नियमित रूप से खाली किया जा रहा था। बुधवार को जब डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन फिर से कॉलोनियों और मोहल्लों में पहुंचे तो नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं ने राहत की सांस ली। Gurugram News

    नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य स्वच्छ और हरित गुरुग्राम सुनिश्चित करना है। हम सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए न केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स से भी समयबद्ध कचरा उठान की व्यवस्था कर रहे हैं।

    नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कचरा वाहन के आने पर अपना कचरा सौंपे और कचरा खुले में न फेंके। साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत डालें, ताकि कचरे के निपटान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके। यह कदम न केवल सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में भी एक अहम योगदान साबित होगा। नागरिकों और प्रशासन के साझा प्रयासों से गुरुग्राम को एक आदर्श स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में सहयोग मिलेगा। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– अवैध असलहा सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार