हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश मुखिया के पति...

    मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या

    Kairana News
    Kairana News: जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमले का आरोप

    कटिहार (एजेंसी)

    बिहार में कटिहार जिले के तेलटा पुलिस आउट पोस्ट के बालूगंज गांव के निकट अपराधियों ने आज तड़के रामपुर हारदार पंचायत की मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

    पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रामपुर हारदार पंचायत की मुखिया नसरीन के पति मोहम्मद खुशदिल (42) मोटरसाइकिल से रामपुर हारदार गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे तभ्ज्ञी बालूगंज गांव के निकट पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।