हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More

    रूस ने किया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण

    Russia

    मॉस्को (एजेंसी)

    रूस के सोयुज एमएस-12 अंतरिक्ष यान ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गुरुवार रात अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी और निर्धारित कक्षा में पहुंच गया। रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉस्मोस ने बताया कि सोयुज-एफजी रॉकेट ने कजाखस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से स्थानीय समयानुसार रात 10:14 बजे उड़ान भरी।

    इसके नौ मिनट बाद अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण यान के तीसरे चरण से अलग हो गया और उसने रूसी मिशन नियंत्रण केंद्र के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आईएसएस के लिए अपनी उड़ान जारी रखी। सोयुज एमएस-12 में रॉसकॉस्मोस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओवशिनिन, नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और क्रिस्टीना कोच सवार हैं। यह यान शुक्रवार को मॉस्को के समयानुसार तड़के 04:01 बजे आईएसएस पहुंच गया। ये अंतरिक्ष यात्री 6.5 महीने आईएसएस में ही रहने वाले हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।