हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की हत्या

    Himani Narwal Murder Case
    Himani Narwal Murder Case: रोहतक सूटकेस शव मामले में आई बड़ी अपडेट!

    तेहरान। ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की हत्या कर दी गयी है। ईरान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दामावंद काउंटी के अबसार्द शहर में आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की कार को निशाना बनाकर हमला किया। फखरीजादेह के अंगरक्षकों और आतंकवादियों के बीच गोलियां चलीं जिसमें दिग्गज वैज्ञानिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी।

    दिग्गज परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह ईरान के रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं नवाचार केन्द्र के प्रमुख थे। पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक फखरीजादेह गुप्त रूप से चलाए जा रहे ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। ईरान ने हालांकि हमेशा से यह दावा किया है कि उसका परमाणु हथियार कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। फखरीजादेह की हत्या ऐसे समय में हुई है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम के तहत यूरेनियम संवर्धन को लेकर चिंता जताई जा रही है। ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आतंकवादियों ने आज ईरान के एक शीर्ष वैज्ञानिक की हत्या कर दी है। यह एक कायरतापूर्ण कार्रवाई है, जिसमें इजरायल के हाथ होने के संकेत हैं, यह हत्यारों के युद्ध की वकालत करने के इरादे को दर्शाता है।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।