हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पत्नी और पुत्...

    पत्नी और पुत्रवधु को उतारा मौत के घाट

    Murder

    हत्यारे व्यक्ति ने खुद खाया जहर, गंभीर

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भिवानी में बीएसएफ के पूर्व जवान ने अपनी पत्नी व पुत्रवधु को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। बाद में खुद ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आरोपी को गंभीर अवस्था में भिवानी के चौ. बंसीलाल सामान्य हॉस्पिटल में ले जाया गया है। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर गांव पलुवास में बीएसएफ का पूर्व जवान सुखबीर अपने घर में मौजूद था। तब घर में घरेलू कलह चल रही थी। सुखबीर की पत्नी सुमन घर में दूध गर्म कर रही थी। खाना बनाने के लिए आटा गूंथा हुआ था। तभी सुखबीर ने अचानक तेजधार हथियार से पहले सुमन को मारा फिर उसने पुत्रवधु संजू पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सुखबीर द्वारा बार-बार वार किए जाने से सुमन व संजू की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सुखबीर ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने सुखबीर को तड़पता देखा था । 

    वह उल्टियां भी कर रहा था। उसे उपचार के लिए सामान्य हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में उसने वहां दम तोड़ दिया। तब सूचना मिलने पर डीएसपी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां दूध उबलते-उबलते जमीन और गिर चुका था। गैस जल रहा थी, जिसे पुलिस ने ही बन्द किया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लगता है मामले की जांच की जा रही है।

    सुखबीर के परिजनों ने बताया कि सुखबीर ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है। सुखबीर के रिश्ते में भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि सुखबीर जमींदार था। पहले वह बीएसएफ में रहा, लेकिन फिलहाल उसे वहां की पेंशन नहीं मिलती थी। सुखबीर का एक बेटा है, जो कि पानी का कैंटर चलाता है। वह कैंटर लेकर गया हुआ था। घर में एक बूढ़ी माँ थी, जिसकी उम्र लगभग 100 के आसपास है। उसे सुनाई भी नहीं देता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।