हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मुर्मु ने पटे...

    मुर्मु ने पटेल चौक जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

    New Delhi
    New Delhi मुर्मु ने पटेल चौक जाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती पर यहां पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेंं श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति सुबह सात बजे पटेल चौक पहुंची और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती मुर्मु ने सरदार पटेल को नमन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश का एकीकरण सुनिश्चित करने वाले लौह पुरूष सरदार भाई पटेल की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से विनम श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक महान देशभक्त एवं अग्रणी राष्ट्र निमार्ता थे। उनके आदर्शों से हमे राष्ट्र निर्माण के लिए अनवरत कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here