हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद को ...

    गाजियाबाद को स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त, प्रदूषणमुक्त बनाना मेरी प्राथमिकता: पुष्पा रावत 

    Pushpa-Rawat
    •  अब गाजियाबाद की जनता परिवर्तन चाहती है और जनसहयोग से नगर निगम में ठेकेदारी ,भ्रष्टाचार प्रथा को समाप्त किया जाएगा।
    • क्षेत्र में शिक्षा,चिकित्सा,रोजगार स्वच्छ पानी की होगी उत्तम व्यवस्था

    गाजियाबाद(सच कहूँ न्यूज़ )।  राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने जगह- जगह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घर- घर जाकर वोट मांगे।इस दौरान  जनता ने उन्हें भारी मतों से जिताने का वादा किया।   पुष्पा रावत  ने तूफानी प्रचार के दौरान  डोर -टू -डोर कैंपेनिंग कर वार्ड  -29  भूप सिंह दिवाकर ,वार्ड -58 58 शिवपुरी में  विकास खारी,  वार्ड- 33 में रितेश कसाना और सराय नजर अली  वार्ड-12 में प्रवीण कुमार के यहां कालकागाढ़ी आदि जगहों पर  जनसंपर्क कर  और डोर- टू डोर -कैंपेनिंग कर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार की वजह से शहर का सम्पूर्ण विकास नहीं हो सका है। प्रदूषण के मामलेमे नम्बर वन है।  आप सभी के सहयोग से शहर को संवारा जियेगा और चौमुखी विकास कराया जायेगा।

    भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ग्यारह तारीख को हाथ के चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर उन्हें नगर निगम पहुँचाने का काम करें। क्षेत्रों में उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र वासियों ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर ,फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पुष्पा रावत ने कहा कि जनता पुरानी सरकारों के भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना चाहती है। इस बार आगामी 11 तारीख को हाथ के पंजे के निशान वाला बटन दबाकर पूर्ण बहुमत से पुष्पा रावत को सफल बनाने का काम करेगी। गाजियाबाद की तकदीर को बदला जाएगा जोकि पॉल्यूशन के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर है। शहर में  कूड़े के ढेर ,जगह -जगह जलभराव गंदगी में तब्दील हो चुकी है। जो शहर की बदहाली की खानी ब्यान कर रही है। जनता परिवर्तन चाहती है और नगर निगम में ठेकेदारी /भ्रष्टाचार प्रथा को समाप्त किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here