हमसे जुड़े

Follow us

13.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home देश उत्तर भारत के...

    उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखाई दी रहस्यमयी रोशनी, यूएफओ की अटकलें हुई तेज

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को आसमान में रहस्मयी रोशनी देखी गई। यह घटना सायं साढ़े छ: बजे करीब 5 मिनट तक देखी गई। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत अन्य राज्यों में यह रोशनी देखी गई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियों वायरल हो रहा है, जसमें रहस्यमयी रोशनी को सीधी लाइन में जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि रक्षा सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया है कि यह एक सैटेलाइट है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ का सैटलाइट है। इस घटना को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है, और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं।

    जम्मू-कश्मीर में भी देखी गई रोशनी

    जम्मू-कश्मीर में भी इस रोशनी को देखा गया। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में जम्मू, सांबा, कठुआ, ऊधमपुर, राजौरी और पुंछ जैसे जिलों में लोगों ने इस नजारे को देखा और अपने कैमरों में कैद कर लिया।

    गुजरात में भी देखी गई थी इस तरह की रोशनी

    यह पहली बार नहीं, जब इस तरह की रहस्यमयी रोशनी आसमान में देखी गई है। इससे पहले इस साल जून में, गुजरात के जूनागढ़, उपलेटा और सौराष्ट्र के आस-पास के क्षेत्रों में रात के आसमान में रहस्यमयी रोशनी टिमटिमाती हुई देखी गई थी। जिसके बाद यूएफओ की अटकलें तेज हो गई थीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here