हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home चंडीगढ़ लापता कैब ड्र...

    लापता कैब ड्राइवर की हत्या की गुत्थी सुलझी

    Mohali News

    अनैतिक संबंध के चलते अश्लील वीडियो भेजकर महिला मित्र के पति से मांगे थे 10 लाख | Mohali News

    मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। मोहाली (Mohali) में 12 सितंबर से लापता गांव कंडाला निवासी कैब ड्राइवर सतबीर सिंह (31) हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। खुलासा हुआ कि उसका एक महिला से अनैतिक संबंध थे। महिला की उसके पति को अश्लील वीडियो भेज कर 10 लाख रुपए मांगे गए थे। पुलिस ने उसी के गांव के मेजर सिंह, उसकी पत्नी और बेटे करनवीर को गिरफ्तार किया है। इसमें मेजर का दोस्त कर्ण भी शामिल रहा, जो अभी लापता है।

    पुलिस के अनुसार कैब ड्राइवर सतबीर सिंह के मुख्य आरोपी मेजर सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसके बारे में जब मेजर सिंह को पता चला तो उनके घर में काफी लड़ाई झगड़ा हुआ था। सतबीर के मोबाइल नंबर को पत्नी के फोन में ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसके बाद भी वह बार-बार महिला से मिलने की कोशिश कर रहा था। कैब ड्राइवर की जब मेजर सिंह की पत्नी से बातचीत और मुलाकात नहीं हो पा रही थी, तो उसने मेजर सिंह को उसकी पत्नी की अश्लील तस्वीर भेज दी थी। उसके फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की गई। इस पर मेजर सिंह और ज्यादा भड़क गया था। Mohali News

    मेजर सिंह ने 12 सितंबर को कैब ड्राइवर सतबीर सिंह को 10 लाख रुपए लेने के लिए एयरपोर्ट चौक पर एक शराब के ठेके पर बुलाया था। वहां पर मेजर सिंह ने अपने दोस्त कर्ण को भी बुला लिया। यहां पर दोनों ने सतबीर सिंह को शराब पिलाई। जब वह शराब के नशे में हो गया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मेजर व कर्ण ने प्लानिंग के साथ सतबीर की कैब को नहर में फेंका था। उन्होंने सतबीर को उसी की टैक्सी की पिछली सीट पर बांध दिया था। उसके बाद राजपुरा के पास कंडा खैड़ी नहर में गाड़ी को फेंक दिया था। मेजर सिंह ने पुलिस को बताया कि नहर के किनारे जाकर तेज रफ्तार कार से वह कूद गया था और कार नहर के अंदर जा गिरी थी। Mohali News

    कार को नहर में फेंकने के बाद मेजर सिंह ने अपने बेटे करनवीर सिंह को फोन कर गाड़ी लेकर नहर के किनारे बुलाया था। वहां से आरोपी मेजर, उसका दोस्त करन और उसका बेटा करनवीर तीनों एक साथ वापस आए थे। इस पूरी घटना की जानकारी आरोपी मेजर की पत्नी को भी थी। Mohali News

    मोहाली के डीएसपी सिटी-2 एचएस बल ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस रिमांड के दौरान आरोपी और भी कई प्रकार के राज खोल सकते हैं। आरोपियों से फरार चल रहे चौथे आरोपी के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। Mohali News

    यह भी पढ़ें:– इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से महिलाओं की अश्लील फोटो बनाने वाले दो दबोचे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here