हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कण्डेला में आ...

    कण्डेला में आयोजित हुई पावन अवतार माह की नामचर्चा

    Kairana News
    Kandela News: कण्डेला में आयोजित हुई पावन अवतार माह की नामचर्चा

    समाचार-पत्र दैनिक सच कहूँ की ग्रीष्मकालीन प्रचार-प्रसार लक्की ड्रा योजना के विजेता पाठकों को वितरित किये गए उपहार | Kairana News

    • आगामी 17 नवंबर को गांव डुढार में होगी ब्लॉक की अगली नामचर्चा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kandela News: परम संत बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह नवंबर की नामचर्चा क्षेत्र के गांव कण्डेला में रेखा देवी इन्सां पत्नी राजकुमार चौहान उर्फ छोटू के आवास पर धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा के दौरान लोकप्रिय समाचार-पत्र दैनिक सच कहूँ की ग्रीष्मकालीन प्रचार-प्रसार योजना के विजेता पाठकों को उनके उपहार भी वितरित किये गए। Kairana News

    रविवार को आयोजित पावन अवतार माह की नामचर्चा का शुभारंभ पवित्र नारे के साथ हुआ। इसके उपरांत नामचर्चा में पहुंचे कविराज भाइयों के मधुरकंठ से गाये भजनों को सुनकर साध-संगत भाव-विभोर हो गई। पूरा माहौल ईश्वर भक्ति के रस में डूबा हुआ नजर आया। नामचर्चा का संचालन कर रहे ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां ने उपस्थित साध-संगत से परमार्थी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। नामचर्चा के दौरान राष्ट्रीय समाचार-पत्र दैनिक सच कहूँ की मई से अक्टूबर की छमाही प्रचार-प्रसार योजना के विजेता पाठकों को उनके उपहार वितरित किये गए। Kairana News

    विगत 20 अक्टूबर 2024 को डेरा सच्चा सौदा एवं एमएसजी मानवता भलाई केंद्र बरनावा आश्रम में आयोजित हुए लक्की ड्रा कार्यक्रम में विजेता घोषित हुए विनय इन्सां हिंगोखेड़ी, शिवकुमार इन्सां व चुहुड इन्सां कण्डेला, पूरणचंद इन्सां कैराना तथा मांगेराम इन्सां मंगलपुर को उनके ईनाम भेंट किये गए। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 17 नवंबर को क्षेत्र के गांव डुढार में आयोजित की जायेगी। नामचर्चा में 85 मेंबर सुरेश इन्सां, एडवोकेट सुरेन्द्र इन्सां, गौरव इन्सां के अलावा राजेन्द्र इन्सां, सुभाष इन्सां, सुनील इन्सां, रामकिशन इन्सां, रवि इन्सां, अशोक इन्सां समेत आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने भाग लिया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Aus vs Pak: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया और सीरीज भी जीती

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here