हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    Suicide: विवाहिता ने दी फांसी लगाकर जान

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: विवाहिता ने दी फांसी लगाकर जान

    मौके पर पहुंँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

    • नहीं मिली कोई तहरीर जांँच पड़ताल जारी

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मूढ़ी बकापुर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंँचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है। Bulandshahr News

    ग्राम मूढ़ी बकापुर में रविवार को सपना पत्नी दीपक जाटव उम्र लगभग 25 वर्ष का शव अपने कमरे में पंखे पर लटका मिला। कमरा अन्दर से बन्द था घर में मौजूद सपना की सास मुन्नी देवी पत्नी स्वः रामभूल जाटव तथा जिठानी संगीता पत्नी नरेश ने कमरा ना खुलने पर अनहोनी की आशंका से शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गये। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंँचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर सपना के शव जिसके गले में चुनरी का फंदा लगा हुआ था बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। Bulandshahr News

    ग्रामीणों ने बताया कि सपना लगभग दो माह से अपने मायके फरीदाबांगर थाना नरसैना में रह रही थी। उसके पति जेठ देवर बाहर काम करते हैं। दीपावली से दो दिन पहले ही पति और ननदोई उसे उसके मायके से वापस लेकय आये थे। सपना आना नहीं चाहती थी पति दीपावली के बाद काम पर चला गया था और घर में सिर्फ सपना, उसकी जिठानी और सास ही मौजूद थीं कोई पुरुष घर पर मौजूद नहीं था। Bulandshahr News

    थाना प्रभारी नीतीश भारद्वाज ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांँच पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर होगी कार्यवाही।

    यह भी पढ़ें:– जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने विधवा चाची पर चलाई सीधी गोली

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here