हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश के...

    मध्यप्रदेश के सुल्तानपुर में Saint Dr. MSG की धूम

    बुधनी (मध्यप्रदेश)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मध्यप्रदेश के ब्लॉक सुल्तानपुर, बुधनी व औबेदुल्लागंज में नामचर्चाओं का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने कविराजों ने पवित्र ग्रंथों में वर्णित भजनों के माध्यम से गुरुयश गाया। उपस्थित सारी साध-संगत ने अपने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास बनाए रखने के साथ-साथ सदैव मानवता भलाई के कार्य करते रहने का प्रण भी लिया।

    गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here