हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Naamcharcha: अवतार दिवस की नामचर्चा में गाया गुरुयश

    Mirapur
    Mirapur: अवतार दिवस की नामचर्चा में गाया गुरुयश

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पवित्र अवतार दिवस की नामचर्चा (Naamcharcha) में प्रेमियों ने गुरुयश गाया। सभी साध संगत ने एक दूसरे को पवित्र अवतार दिवस की बधाई दी। ब्लॉक मीरापुर की साध संगत ने बेपरवाह परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के 106वें अवतार दिवस की नामचर्चा मीरापुर निवासी राजवीर सिंह इन्सा के आवास पर की। नामचर्चा में सभी कविराज भाइयों ने अवतार दिवस के भजन सुनाकर उपस्थित साध संगत को झूमने को मजबूर किया। Mirapur

    भजन वाणी के बाद बेपरवाह जी की जीवनी साध संगत को पढ़कर सुनाई गई। सभी साध संगत ने एक दूसरे को बेपरवाह जी के अवतार दिवस बधाई भी दी। नामचर्चा के उपरांत सतगुरु जी की रहमत का प्रसाद साध संगत में बांटा गया। नामचर्चा का संचालन प्रेमी सेवक अनिल इन्सा ने किया। नामचर्चा में सुभाष इन्सा, राजवीर इन्सा, सुरेन्द्र इन्सा, सतपाल इन्सा, तेजपाल इन्सा, कुणाल इन्सा, मनीष इन्सा, अरविन्द इन्सा आदि मौजूद रहे। Mirapur

    यह भी पढ़ें:– …क्योंकि ये तस्वीर बहुत कुछ बयां करती है

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here