हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नेत्रदानी सती...

    नेत्रदानी सतीश इन्सां के नमित नामचर्चा आयोजित

    eye donor sachkahoon

    नेत्रदानी के परिजनों ने 14 परिवारों को बांटा राशन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार को शहर के सुरखाब पैलेस में नेत्रदानी सतीश इन्सां के नमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें सरसा व कल्याण नगर ब्लॉक से काफी संख्या में डेरा श्रद्धालुओं व उनके सगे संबंधियों ने शिरकत कर नेत्रदानी को श्रद्धांसुमन अर्पित किये। नामचर्चा के पश्चात नेत्रदानी के परिजनों ने 14 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा गया। वहीं इस दौरान ब्लाक कल्याण नगर के जिम्मेवारों ने नेत्रदानी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    नमित नामर्चा की शुरूआत कल्याण नगर के जोन भंगीदास किशोरी इन्सां ने इलाही नारा लगाकर किया। सरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां व कल्याण नगर के भंगीदास मा. सतीश इन्सां ने अपने संबोधन के दौरान सचखंडवासी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सचखंडवासी सतीश इन्सां हमेशा मानवता भलाई कार्यो में आगे रहते थे। मरणोंपरांत भी उन्होंने नेत्रदान कर महान कार्य किया है। इस अवसर पर सरसा-कल्याण नगर ब्लॉक के जिम्मेवार, साध-संगत व उनके रिश्तेदार मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।