हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सतगुरू प्यार ...

    सतगुरू प्यार दियां गलां, कोई अंजान की जाणे…

    नामचर्चा में कविराजों ने गाया गुरुयश, उमड़ी साध-संगत

    गोरीवाला। (सच कहूँ/अनिल) अलखपुर धाम अहमदपुर दारेवाला में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा में बड़ी संख्या में विभिन्न गांव की साध-संगत ने नामचर्चा में शिरकत की। नामचर्चा का शुभारम्भ ब्लॉक भंगीदास सुखमन्दर सिंह इन्सां ने इलाही नारा धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा बोलकर की। विनती भजन के उपरान्त कविराजों ने ऐह जन्म मिलया दुर्लभ जी…,सतगुरू प्यार दियां गलां…,जप नाम सतगुरू दा…, आदि शब्द बोलकर गुरू महिमा का यशोगान गाया। नामचर्चा पंडाल में बैठी साध संगत ने एकाग्रचित होकर नामचर्चा को श्रवण किया।

    यह भी पढ़ें:– ब्लड प्रेशर नियंत्रण में कैसे रखे ? | Baba Ram Rahim

    नामचर्चा के दौरान ही सेवादारों ने आश्राम से संबंधित कृषि योग्य भूमि पर बाग में खाद आदि डालने के सेवा कार्य किए। ब्लॉक भंगीदास सुखमन्दर सिंह इन्सां ने ब्लॉक नवीनीकरण के दौरान नवनियुक्त सेवादारों को साध संगत के समक्ष रूबरू करवाते हुए परिचय करवाया। उन्होंने साध संगत को पूज्य गुरू जी की रहनुमाई में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 147 मानवता भलाई को निरंतर गांव व क्षेत्र में तेज गति से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ब्लॉक जिम्मेदार कमेटी द्वारा प्रत्येक गांव में साध संगत का कुशलक्षेम जाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। जिसमें जिम्मेदार कमेटी ब्लॉक के प्रत्येक गांव में पहुंचकर साध-संगत से मिलेंगे।

    डिजिटल फास्टिंग मुहिम में भाग लेने का आह्वान

    15 मैम्बर सतपाल इन्सां ने साध-संगत को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई सीड कैंपेन यानी डिजिटल फास्टिंग मुहिम में भाग लेने का आह्वान किया। इसके अलावा बहन रजना इन्सां ने साध संगत को सच कहूँ के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सच कहूँ अखबार प्रत्येक घर में होना चाहिए। वहीं साध संगत ने जिम्मेदारों को विश्वास दिलावाया कि सच कहूँ के प्रचार-प्रसार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here